विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमशेदपुर में ब्लू व्हेल गेम ने ली डीबीएमएस के छात्र की जान

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 22 Aug 2017 09:36 AM (IST)Updated: Tue, 22 Aug 2017 10:56 AM (IST)

ब्लू व्हेल गेम ने डीबीएमएस स्कूल के छात्र फरदीन खान की जान ले ली।

जमशेदपुर में ब्लू व्हेल गेम ने ली डीबीएमएस के छात्र की जान
जमशेदपुर में ब्लू व्हेल गेम ने ली डीबीएमएस के छात्र की जान

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल ने धातकीडीह बी ब्लाक निवासी शमशेर खान के 15 वर्षीय बेटे व डीबीएमएस स्कूल के छात्र फरदीन खान की जान ले ली। सोमवार सुबह उसका शव बेल्डीह लेक से बरामद किया गया।

वह शनिवार रात करीब दो बजे से लापता था। पिता के कतर से लौटने के बाद अंतिम संस्कार किया जायेगा। वह मां- पिता का इकलौता लड़का था। उसके दोस्तों से मिली जानकारी से स्पष्ट है कि उसकी मौत की वजह ब्लू व्हेल गेम है। वैसे पुलिस जांच में जुटी है और उसके मोबाइल से अहम जानकारी मिलने की उम्मीद कर रही है।

अक्सर करता था गेम की चर्चा

उसके दोस्तों के मुताबिक, वह अक्सर ब्लू व्हेल गेम की चर्चा करता था और हमेशा मोबाइल पर एक्टिव रहता था। वह अक्सर नए-नए गेम को लोड कर खेलता था। फरदीन के एक मित्र ने बताया कि शायद फरदीन ब्लू व्हेल गेम के बस में आ गया था और उसे खेलते खेलते ही उसने आखिरी टास्क पूरा करते हुए आत्महत्या कर ली हो।

वैसे भी उसकी खुदकशी की परिस्थितियां भी कुछ इसी का संकेत दे रहीं। शनिवार रात दो बजे के करीब बिना किसी को बताए वह मोबाइल पर बात करते घर से चुपके से निकला और कुछ ही दूरी पर स्थित बेल्डीह लेक में जाकर कूद गया।

फरदीन ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरदीन का मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है। मोबाइल बरामद होने के बाद आत्महत्या से पर्दा उठ सकता है।

-श्रीनिवास बिष्टुपुर थाना प्रभारी

---

जानिए, क्या है ब्लू व्हेल गेम

रूस में 2013 में बना यह इंटरनेट गेम है। मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए खेले जानेवाले इस खेल में खिलाड़ी को 50 दिन तक कुछ खास टास्क बताए जाते हैं। एक-एक कर सारे टास्क पूरे करते रहने पर आखिर पर खुदकशी के लिए उकसाया जाता है।

हर टास्क पूरा करने पर प्लेयर को अपने हाथ पर एक कट लगाने के लिए कहा जाता है। आखिर में जो इमेज उभरती है वो ब्लू व्हेल मछली की तरह होती है। खतरनाक कारनामों के लिए किशोरों-युवाओं को उकसाने वाले इस ऑनलाइन गेम से अब तक दुनिया भर में खुदकशी करने के 150 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः 40 हजार में बिका सबसे महंगा बकरा, ऐसे तय होती है कीमत

यह भी पढ़ेंः ...तो इसलिए बंद हो जाएंगे तीन लाख बैंक खाते, जानिए