विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोल्हान में 15 हजार लोग करेंगे सूर्य नमस्कार

By Edited By:
Published: Mon, 18 Feb 2013 11:37 AM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2013 11:38 AM (IST)

News Article Hero Image

निज प्रतिनिधि, जमशेदपुर :

स्वामी विवेकानंद की सार्धशती (150वीं) जयंती पर पूरे देश में सोमवार सुबह दस बजे से 'सूर्य नमस्कार' का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कोल्हान में करीब 15,000 लोग शामिल होंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोल्हान प्रभारी अभय सामंत ने बताया कि पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम के साथ सरायकेला-खरसावां जिले में जितने भी संघ स्थल हैं, उनके अलावा सभी सरस्वती शिशु मंदिर मिलाकर लगभग 350 स्थानों पर यह आयोजन किया जा रहा है। इनमें एग्रिको मैदान, जुगसलाई, जयप्रकाश उद्यान आदित्यपुर, बारीडीह, साकची, मानगो आदि के अलावा बिरसानगर, बागबेड़ा व कदमा के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले करीब ढाई हजार छात्र भाग लेंगे। वहीं सोनारी स्थित भारत सेवाश्रम संघ और मिथिला विद्यालय में भी यह कार्यक्रम होगा। सामंत ने बताया कि विवेकानंद रॉक मेमोरियल, कन्याकुमारी द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी भाग ले रहा है। यह संघ का आयोजन नहीं है, जबकि कुछ लोग संघ की सहभागिता को लेकर विरोध कर रहे हैं। विवेकानंद की सार्धशती को लेकर 25 दिसंबर को संकल्प दिवस मनाया गया था। पूरे वर्ष भर कई कार्यक्रम होंगे जिसमें निबंध व नृत्य प्रतियोगिता के अलावा फुटबाल मैच आदि का आयोजन भी होना है। सूर्य नमस्कार संघ के युवा शक्ति मंत्र के तहत किया जा रहा है। सितंबर में मैराथन दौड़ होना है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर