विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिशन 2019 में राष्ट्रवाद, विकास व सुशासन होगा मुद्दाः रघुवर दास

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 27 Aug 2017 09:52 AM (IST)Updated: Sun, 27 Aug 2017 02:49 PM (IST)

मिशन 2019 के तहत भाजपा का मुद्दा राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन होगा। यह बात मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही।

मिशन 2019 में राष्ट्रवाद, विकास व सुशासन होगा मुद्दाः रघुवर दास
मिशन 2019 में राष्ट्रवाद, विकास व सुशासन होगा मुद्दाः रघुवर दास

जासं, हजारीबाग। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि मिशन 2019 के तहत भाजपा का मुद्दा राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन होगा। संगठन ने कम से कम एक करोड़ वोट झारखंड में पार्टी के पक्ष में हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को हमें चुनौती के रूप में स्वीकार करना है।

उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में पहले दल और कार्यकर्ता होते हैं, उसके बाद ही सांसद व विधायक होते हैं। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। कार्यकर्ता चौक-चौराहों पर पार्टी की शिकायत नहीं उपलब्धियां बताएं। उन्हें जो शिकायत है वे अपने घर में पार्टी के मंच पर रखें।

मुख्यमंत्री शनिवार को हजारीबाग में भाजपा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मौके पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा न हो, इसका पूरा ध्यान संगठन को है। आपके क्षेत्र या आपकी जो भी समस्याएं हैं उसका निदान होगा।

विस चुनाव में 60 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कहा कि 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन को झारखंड में 60 से अधिक सीट और लोकसभा की सभी 14 सीटों पर कब्जा जमाना है। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की 24 में से 13 सीट पर हम जीत चुके हैं लेकिन आनेवाले चुनाव में हमें सभी 24 सीट पर जीत दर्ज करनी है।

सीना ठोककर मांग सकेंगे वोट

सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जन कल्याणकारी कार्य कर रही है। भविष्य में और भी कार्य धरातल पर नजर आयेंगे। इसके बाद आप सभी कार्यकर्ता सीना तान कर पार्टी के पक्ष में वोट मांग सकेंगे।

गुटबाजी से बचें कार्यकर्ता

सीएम ने कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से बचने की नसीहत दी। संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाने के लिए आगे आएं। इसके लिए लोगों की समस्याएं दूर करने व उन्हें पार्टी व सरकार की उपलब्धियां बताने का सुझाव भी दिया।

यह भी पढ़ेंः गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प, फायरिंग

यह भी पढ़ेंः रांची स्टेशन पर डेरा प्रमुख समर्थकों ने चोपन एक्सप्रेस में लगाई आग