विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कस्तूरबा विद्यालय में पानी के लिए तरस रहीं छात्राएं

By Edited By:
Published: Sun, 24 Apr 2016 09:22 PM (IST)

बड़कागांव : स्थानीय कस्तूरबा आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। हालत यह

News Article Hero Image

बड़कागांव : स्थानीय कस्तूरबा आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। हालत यह है कि विद्यालय की छात्राएं पानी पीने के लिये तरस रही हैं। हालांकि इस विद्यालय को एनटीपीसी द्वारा गोद लिया गया है। इसके बावजूद यहां पेयजलापूर्ति की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। न ही प्रशासन द्वारा कोई विशेष पहल की गयी है। पानी के अभाव में बालिकाएँ कई दिनों तक स्नान नही कर पाती है। कभी-कभार तो बालिकाएँ दूसरे गॉवों से पानी लाती हैं, तो कभी अभिभावकों द्वारा घर से लाकर पानी दिया जाता है। इस विद्यालय में टैंकर से पानी मुहैया कराया जा सकता है। छात्राओं ने जिले के उपायुक्त से पेयजलापूर्ति पानी की मांग की है ।