विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच साल तक किया डॉक्टर का यौन शोषण, ऐसे खुला राज

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 23 Aug 2017 10:03 AM (IST)Updated: Wed, 23 Aug 2017 12:04 PM (IST)

यौन शोषण के बाद डॉक्टर ने बच्चे को जन्म दिया। घटना झारखंड के गिरिडीह की है।

पांच साल तक किया डॉक्टर का यौन शोषण, ऐसे खुला राज
पांच साल तक किया डॉक्टर का यौन शोषण, ऐसे खुला राज

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। गिरिडीह के एक सरकारी अस्पताल की महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में एससी एसटी थाना की पुलिस ने पीड़िता को बयान दर्ज कराने मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के अदालत में पेश किया। जहां न्यायिक दंडाधिकारी शंभू महतो की अदालत में 164 के तहत बयान दर्ज किया गया। अपने बयान में चिकित्सक ने दुष्कर्म की पुष्टि की है।

पीड़िता ने बताया कि वह एक सरकारी अस्पताल में चिकित्सक है। गांडेय थाना क्षेत्र के कोइरीडीह महेशमुंडा का रहने वाला सुमन कुमार राय से उसके घर आने जाने के कारण पहचान हुई। वह पिछले पांच वर्ष से उनके घर आता जाता था। इस बीच, सुमन ने जबरन उसके साथ डॉक्टर क्वार्टर में दुष्कर्म किया।

इसके बाद से वह जब चाहे बलपूर्वक उसके साथ संबंध बनाता रहा। बताया कि वह इसी बीच वह गर्भवती हो गई और एक बच्चे को जन्म दिया। जो अभी उसके साथ है। कहा कि सुमन राय को वह शादी के लिए कहती थी तो उसे जाति सूचक गाली देता था। कहता कि यह संबंध सिर्फ अपने लिए है। कहा कि सुमन राय बराबर पैसे की मांग करता था। इधर, पचास हजार रुपये की मांग की। नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई।

गौरतलब है कि महिला चिकित्सक ने दुष्कर्म, मारपीट, सरकारी काम में बाधा आदि को लेकर एससी/एसटी थाना में पिछले चार जुलाई को मामला दर्ज कराया है। आरोपी सुमन राय अब तक पुलिस के पकड़ से बाहर है।

यह भी पढ़ेंः किशोरी ने अस्पताल के सामने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

यह भी पढ़ेंः लालू की पटना रैली में आकार ले सकता है झारखंड का विपक्षी गठबंधन