विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी ने की पति की हत्या, शव को जलाने का प्रयास

By JagranEdited By:
Published: Tue, 14 Mar 2017 08:03 PM (IST)

डुमरी (गिरिडीह) : कुलगो में पत्नी ने दो लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किय

पत्नी ने की पति की हत्या, शव को जलाने का प्रयास
पत्नी ने की पति की हत्या, शव को जलाने का प्रयास

डुमरी (गिरिडीह) : कुलगो में पत्नी ने दो लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को अधजला अवस्था में बरामद की है। मृतक की मां ने बहू पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है।

घटना मंगलवार अहले सुबह की है। मृतक रघु ठाकुर (40) की वृद्धा मां सोहवा देवी ने बताया कि उसकी बहू बेबी देवी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके कारण घर में हमेशा झगड़ा होते रहता था। होली के एक दिन पूर्व बाइक पर तीन व्यक्ति घर आए। उनमें एक बहू का भाई था। होली के दिन उसका भाई वापस चला गया, लेकिन अन्य दोनों व्यक्ति घर में ही रूक गए। बहू ने उक्त दोनों व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके पुत्र रघु की हत्या कर शव को जला दिया। इधर मृतक की पत्नी ने कहा कि होली की रात झगड़ा अवश्य हुआ था, लेकिन उसने उसकी हत्या नहीं की है। झगड़ा के क्रम में उसने बेलन से पति के सिर पर मारा था। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया। इधर, पुलिस शव व मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर थाना ले आई। डुमरी थाना प्रभारी श्यामचंद्र

¨सह ने कहा कि प्रारंभिक अनुसंधान में पत्नी द्वारा पति को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।