विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेद अध्ययन करने से कोई ब्राह्मण नहीं होता

By Edited By:
Published: Mon, 30 Jan 2017 07:51 PM (IST)

गिरिडीह : मकतपुर पंचमंदिर के सभाकक्ष में अखिल भारतीय क्षेत्रीय ब्राह्मण महासंघ गिरिडीह नगर की बैठक र

वेद अध्ययन करने से कोई ब्राह्मण नहीं होता
वेद अध्ययन करने से कोई ब्राह्मण नहीं होता

गिरिडीह : मकतपुर पंचमंदिर के सभाकक्ष में अखिल भारतीय क्षेत्रीय ब्राह्मण महासंघ गिरिडीह नगर की बैठक रविवार देर शाम हुई। पं. नकुल पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में बाबा रामदेव के बयान की ¨नदा की गई, जिसमें उन्होंने आस्था चैनल पर कहा था कि मैंने वेद का अध्ययन किया है इसलिए मैं भी ब्राह्मण हूं। कहा गया कि शिक्षा पर सभी का अधिकार है लेकिन वेद का अध्ययन कर लेने से वेदपाठी कहला सकता है लेकिन ब्राह्मण नहीं। ब्राह्मण कहलाने के लिए वेदानुसार विद्या, जन्म और कर्म का होना आवश्यक है। बाबा रामदेव वेदज्ञ हो सकते हैं, वेदाध्यायी हो सकते हैं ¨कतु ब्राह्मण नहीं हो सकते और न ही ब्राह्मण कहला सकते हैं। महासंघ ने बाबा रामदेव को वेद का गहन अध्ययन करने की सलाह दी। विद्वानों ने अपील की है कि इस तरह का भ्रम फैलाने वालों का राष्ट्रीय स्तर पर विरोध होना चाहिए।

यहां पं. डालो पांडेय, शोधधर पांडेय, रामजी पांडेय, सुधीर पांडेय, रामचंद्र पांडेय, भागीरथ पांडेय, अवध पंडा, वृंदावन पांडेय, गोपाल पांडेय, राजेन्द्र पांडेय, प्रकाश पांडेय, नकुल पांडेय आदि उपस्थित थे।