Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जोखिम भरा है रात में ट्रेन पकड़ने स्टेशन आना-जाना

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 07 Jul 2017 04:41 PM (IST)

    नगर उंटारी: ¨सगरौली-गढ़वा रोड-पटना पलामू ¨लक एक्सप्रेस के आगमन व प्रस्थान के समय में परिवर्तन किए

    जोखिम भरा है रात में ट्रेन पकड़ने स्टेशन आना-जाना

    नगर उंटारी: ¨सगरौली-गढ़वा रोड-पटना पलामू ¨लक एक्सप्रेस के आगमन व प्रस्थान के समय में परिवर्तन किए जाने का विरोध जोर पकड़ चुका है। पटना जाने के लिए बरसात के दिनों में रात ग्यारह बजे रेलवे स्टेशन जाने में यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं। वहीं रात करीब तीन बजे पटना की ओर से आने पर घर जाने के लिए यात्रियों को सुबह होने का इंतजार स्टेशन पर ही करना पड़ रहा है। नगर उंटारी अनुमंडल के लोगों के हक में सिंगरौली पलामू ¨लक का परिवर्तित समय सारणी ठीक नहीं है। लोगों ने रेल मंत्रालय भारत सरकार व रेल मंडल धनबाद से पूर्व के समय पर ही ¨सगरौली-गढ़वा रोड- पटना पलामू ¨लक एक्सप्रेस को संचालित करने की मांग की है। क्योंकि अनुमंडल के केतार, खरौंधी, भवनाथपुर, धुरकी, सगमा आदि प्रखंडो के सुदूरवर्ती इलाकों से बरसात व जाड़े के मौसम में ट्रेन पकड़ने नगर उंटारी रेलवे स्टेशन आने व जाने में असुरक्षा का भय बना रहेगा। साथ ही आवागमन का कोई साधन नहीं मिलेगा। रात में रेलवे स्टेशन आने व रेलवे स्टेशन से सुदूरवर्ती गांवों में जाने में लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ------------

    - ¨सगरौली-गढ़वा रोड-पटना पलामू ¨लक एक्सप्रेस का नगर उंटारी में आगमन व प्रस्थान के समय में परिवर्तन नहीं होना चाहिए था। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पूर्व के समय पर ही ट्रेन को फिर से चलाया जाए।

    फोटो- 4 महेंद्र प्रसाद,ग्रामीण।

    - पलामू ¨लक एक्सप्रेस के समय में किया गया परिवर्तन आम रेल यात्रियों के हित में नहीं है। रेल मंत्रालय भारत सरकार व रेल मंडल धनबाद से पूर्व के समयानुसार ही इसे संचालित करने की मांग करती हूं। रेलवे तुरंत विचार करे और निर्णय बदले।

    फोटो - 5- विजया लक्ष्मी देवी,पूर्व जिप सदस्य।

    - पटना जाने व पटना की ओर से आने के लिए सिंगरौली-पलामू ¨लक एक्सप्रेस के समय में किया गया परिवर्तन ठीक नहीं है। रात में नगर उंटारी रेलवे स्टेशन आने जाने में असुरक्षा का भय बना रहता है। पूर्व का समय ही ठीक था।

    फोटो - 6- उमाकांत अग्रेहरी, व्यवसायी।

    - ¨सगरौली-गढ़वा रोड-पटना पलामू ¨लक एक्सप्रेस पकड़ने रात ग्यारह बजे नगर उंटारी रेलवे स्टेशन आना जोखिम भरा है। ¨लक एक्सप्रेस को पुराने समय सारणी के अनुसार ही संचालित किया जाना चाहिए।

    फोटो- 7- कृष्ण कुमार गुप्ता,मुखिया पंचायत विलासपुर।