यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रेमिका की शादी के गम में युवक ने जहर खाकर दे दी जान
धनबाद में प्रेमिका की शादी के गम में एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

नावागढ़, जेएनएन। मधुबन थाना क्षेत्र की पीपराटांड़ बस्ती में 20 वर्षीय युवक ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। ऐसी चर्चा है कि उसकी प्रेमिका की शादी दूसरे युवक से होने वाली थी, जिसका गम वह बर्दास्त नहीं कर सका।
स्थानीय पुलिस अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। दोनों के बीच काफी समय से प्यार चल रहा था। मगर उनके परिजन शादी के पक्ष में नहीं थे। युवक ने अपने परिजन से शादी की बात भी की थी, मगर परिजन को क्या पता था कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे देगा।
शनिवार को काफी देर तक नहीं उठाने पर युवक के कमरे में जाकर देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
यह भी पढ़ेंः अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर अपहरण
यह भी पढ़ेंः नक्सलियों ने अपने ही साथी का सिर धड़ से कर दिया अलग
