विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक का शव बरामद, पिता ने 7 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

By Babita KashyapEdited By:
Published: Sat, 19 Aug 2017 10:39 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 11:57 AM (IST)

शव मिलने के बाद भागा के ग्रामीणों ने जोड़ापोखर थाना का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। घटना में शामिल सभी युवको को फाँसी की सजा दिलाने की मांग की है।

युवक का शव बरामद, पिता ने 7 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव बरामद, पिता ने 7 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

धनबाद, जेएनएन। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भागा बाजार निवासी राजकुमार अग्रवाल के 19 वर्षीय पुत्र आकाश अग्रवाल उर्फ अक्कू का शव  पुलिस ने जामाडोबा वाटर बोर्ड पम्प हाउस के समीप दामोदर नदी में बरामद किया है। पिता राजकुमार अग्रवाल के व्यान पर सात लोगों पर कांड संख्या 81/17 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

 

राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि पड़ोसी लोकेश अग्रवाल गुरुवार की सुबह दस बजे मेरे मझिले  पुत्र आकाश को बुलाकर गुपचुप खाने के बहाने से ले गया था। वह अपने सहयोगियों टेम्पू चालक बिटू रवानी, मुन्ना राम, नवाब हैदर, उर्फ छोटू अंसारी  मिलकर भागा से दामोदर नदी ले गए जहाँ पर गुरुवार को ही उसकी हत्या कर नदी में फेंक दिया गया था। श्री अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को दोपहर में पुत्र के मोबाइल पर रिंग हो रहा था। शाम को जब लोकेश से पूछा गया तो कुछ नहीं बताया था। गुरुवार की देर रात घर वालो में पुलिस को सूचना दी थी।

 

शव मिलने के बाद भागा के ग्रामीणों ने जोड़ापोखर थाना का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। घटना में शामिल सभी युवको को फाँसी की सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमाटम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों में से  तीन लोकेश बंसल , सुनील तांती  व मुन्ना राम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद मुख्य आरोपी लोकेश के घर में ताला बंद है। सभी लोग फरार है। स्थानीय लोग उसके घर पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे तभी पुलिस का प्रयास से लोग शांत हो गए।    

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।