विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थाने में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, किया हंगामा

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 26 Jun 2017 03:50 PM (IST)

थाने में एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने को लेकर जमकर हंगामा किया।

थाने में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, किया हंगामा
थाने में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, किया हंगामा

धनबाद, जेएनएन। सदर थाने में एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने को लेकर जमकर हंगामा किया। वह तुरंत शादी की जिद पर अड़ी थी, जबकि प्रेमी नवंबर में धूमधाम से शादी करने की बात कह रहा था।

बताते हैं कि लोहार कुल्ही के संजय उर्फ चंदन और कोयला नगर की एक युवती के बीच छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती उससे शादी करने की जिद करती रहती थी। शनिवार रात युवती घर से भागकर स्टेशन पहुंच गई और संजय को भी बुला लिया। संजय युवती के साथ वहां आधी रात तक रहा व उसे समझाने बुझाने का प्रयास भी किया।

दूसरी ओर, युवती के पिता ने अपनी पुत्री के लापता हो जाने को लेकर सदर थाने में सूचना दी। संजय युवती को लेकर देर रात थाना पहुंचा। रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। युवती संजय से शादी करने की जिद पर अड़ी थी।

पुलिस ने शाम तीन बजे संजय को शादी के लिए राजी कर लिया। संजय ने कहा कि कुछ ही दिनों में बहन की शादी होने वाली है। वह नवंबर में बारात ले जाकर युवती से शादी करेगा। 

यह भी पढ़ेंः इश्क बना रहा अपराधी, एकतरफा प्यार में युवती बन रहीं निशाना

यह भी पढ़ेंः दोबारा बिल लाने की जुर्रत की तो जलेगा झारखंडः हेमंत सोरेन