फौजी ने लड़की के पिता की तबीयत गंभीर देख चार दिन पहले की शादी
लड़की के पिता की गंभीर हालत को देखते हुए लड़का पक्ष आदर्श विवाह के लिए तैयार हुआ।

कतरास, जेएनएन। फौजी ने यहां भी अपनी दिलेरी दिखाई। लड़की के पिता की गंभीर हालत देखते हुए 11 मई की शादी को चार दिन पहले संपन्न करा दिया। शहर के राणी सती दादी मंदिर प्रांगण में रविवार को आदर्श विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
शहर के एक नर्सिंग होम के कंपाउंडर अशोक सिंह की पुत्री रेणु कुमारी की शादी बलुआ बक्सर निवासी सैनिक रघुवंश सिंह के साथ कराई गई। न कोई बैंड-बाजा, न ही तामझाम। शहर के सभी वर्ग के लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्म निभाई गई।
पिछले सप्ताह लड़की के पिता का ब्रेन हेमरेज हो गया था। कोलकाता के आमरी में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां से वापस धनबाद लाकर जालान में भर्ती कराया गया है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लड़का पक्ष आदर्श विवाह के लिए तैयार हुआ और शादी के बाद पत्नी के साथ अनुका आशीर्वाद लेने भी पहुंचा। मारवाड़ी युवा मंच का सराहनीय योगदान रहा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।