विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीएस सिटी कॉलेज में शाम में भी चलेंगी कक्षाएं

By JagranEdited By:
Published: Sun, 29 Oct 2017 07:55 PM (IST)

बोकारो: जिले के बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में अब शाम में भी कक्षाएं चलेंगी। कॉलेज के प

बीएस सिटी कॉलेज में शाम में भी चलेंगी कक्षाएं
बीएस सिटी कॉलेज में शाम में भी चलेंगी कक्षाएं

बोकारो: जिले के बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में अब शाम में भी कक्षाएं चलेंगी। कॉलेज के पदाधिकारियों ने बताया कि इससे मजदूर, किसान व कामगार भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। वे दिनभर काम करने के बाद कॉलेज में नियमित रूप से संध्याकालीन कक्षा में पढ़ाई कर सकेंगे।

-------------------

दो पालियों में चलेंगी नियमित कक्षाएं: जानकारी के अनुसार, बोकारो स्टील सिटी कालेज में विद्यार्थियों की सुविधा को लेकर दो पालियों में नियमित रूप से कक्षाएं चलाई जाएंगी। वहीं पीजी में भी सभी विषयों की पढ़ाई शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है। फिलहाल बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में गणित व कला संकाय में पीजी की पढ़ाई हो रही है। जल्द ही एमकॉम की पढ़ाई भी शुरू करने की योजना है। इसके अलावा विभिन्न व्यवसायिक कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।

----------------------

वर्जन:::

बोकारो स्टील सिटी महाविद्यालय को प्रीमियर कॉलेज का दर्जा दिया गया है। कॉलेज में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा व संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां संध्याकालीन कक्षा भी संचालित करने की योजना है। इससे काम करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। एम कॉम की पढ़ाई भी शुरू करने की योजना है।

- डॉ एसके शर्मा, प्राचार्य, बोकारो स्टील सिटी कॉलेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।