विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूर्य की तरह राष्ट्र को करें आलोकित

By Edited By:
Published: Mon, 18 Feb 2013 09:28 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2013 09:29 PM (IST)

News Article Hero Image

बोकारो : सूर्य से ऊर्जा पाकर ही हमारी पृथ्वी गतिमान है। उसी प्रकार सूर्य नमस्कार से सूर्य की तरह ऊर्जा प्राप्त कर राष्ट्र को आलोकित करने का दायित्व युवा वर्ग का है। एचएससीएल के अधिशासी निदेशक रामाधार झा ने यह बात कही। वे विवेकानंद सार्धशती समारोह समिति की ओर से आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ के अवसर पर बीआइएसएसएस सेक्टर 8 बी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के युवा को शारीरिक और मानसिक स्तर पर स्वस्थ देखना चाहते थे। उनकी उस परिकल्पना को साकार करने के लिए युवाओं को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार कर शारीरिक-मानसिक स्तर पर सबल बनना चाहिए। देश का युवा वर्ग जब सबल होगा, तभी देश चरमोत्कर्ष को प्राप्त करेगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में चास कॉलेज के प्राचार्य प्रो. परमेश्वर लाल वर्णवाल ने विवेकानंद के सपनों के भारत के प्रति युवाओं को कर्तव्य बोध कराते हुए कहा कि देश को सही दिशा स्वामीजी के आदर्शो पर चलकर ही मिल सकती है। अतिथि परिचय महानगर संयोजक वीरेन्द्र ओझा, कार्यक्रम की भूमिका रामेश्वर पाठक, सूर्य नमस्कार निर्देशन मनोज पाठक, कार्यक्रम का संचालन राजाराम शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन रामवचन सिंह ने किया। अभिमन्यु पासवान एवं राजकुमार ने अमृत वचन प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9 डी की बहनों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को आनंदित कर दिया। संजीव कुमार, डॉ. नरेन्द्र कुमार राय, प्रो. बीके सिंह, ऋषिकेश झा, जितेन्द्र तिवारी, नरेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी।

चास में आदर्श विद्या मंदिर में अध्यक्षता संजय वैद्य ने की। विशिष्ट अतिथि श्याम कुमार जैन, शिवहरि बंका एवं चिन्मय घोष मुख्य रूप से उपस्थित थे। बुनियादी विद्यालय में अध्यक्षता शिवनारायण अग्रवाल, प्रो. रवीन्द्र सिंह, प्रो. सत्यदेव तिवारी, नागेन्द्र कुमार सिंह, गौतम कुमार दास, गीता राय, अनिता देवी, रामरुद्र उच्च विद्यालय के मैदान में जयश्री सिंह, बीके झा, परशुराम साह, प्रो. मार्कंडेय पांडेय, सहजानंद बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापिका विजया लक्ष्मी, यतीश गुप्ता अर्जुन प्रसाद, रामदेव सिंह आदि के संचालन में कार्यक्रम हुआ।

विस्थापित कॉलेज बालीडीह में अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, गीता मिश्रा, कुलदीप महराज, कुणाल, राजेश, शभु कुमार, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय में अध्यक्षता पी एक्का एवं संचालन संजय झा ने किया।

इन विद्यालयों ने लिया भाग : सेक्टर 8 बी में मिथिला एकेडमी, चाचा नेहरू पब्लिक स्कूल, बोकारो पब्लिक स्कूल, गुरु गोविन्द सिंह पब्लिक स्कूल, श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, एआरएस पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर 3सी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9 डी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 2 अ, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रीतूडीह, चास में बुनियादी विद्यालय, आदर्श विद्या मंदिर, रामरुद्रा उच्च विद्यालय, सहजानंद बालिका विद्यालय जोधाडीह, प्रोजेक्ट गर्ल स्कूल, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, व्यू प्वाइंट स्कूल, बिरसा मुंडा विद्यालय, बालीडीह में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बालीडीह, गोविन्द उच्च विद्यालय, औद्योगिक उच्च विद्यालय, बुद्धा इंटरनेशनल, संत उमेरी पब्लिक स्कूल,राज्य संपोषित उच्च विद्यालय बालीडीह आदि के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।