यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डल झील की हालत पर खफा दिखे वोहरा
डल झील लगातार प्रदूषित हो रही है। झील के संरक्षण कार्य मे तेजी लाई जाए , राज्यपाल ने कहा कि वह दोबारा झील के संरक्षण कार्याे की समीक्षा करेगे।

श्रीनगर, [राज्य ब्यूरो] । राज्यपाल एनएन वोहरा ने शुक्रवार को डल झील की मौजूदा स्थिति पर रोष जताते हुए मुख्य सचिव बीबी ब्यास को संरक्षण के कार्याे मे तेजी लाने के निर्देश दिया। उन्होने कहा कि यह झील इस समय पहले से कही ज्यादा प्रदूषित नजर आती है।
मुख्य सचिव बीबी ब्यास राजभवन मे राज्यपाल एनएन वोहरा से मिले। दोनो ने राज्य के मौजूदा हालात और विकास परियोजनाओ पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान डल झील के संरक्षण कार्य पर भी विचार विमर्श हुआ। राज्यपाल एनएन वोहरा ने कहा कि झील के संरक्षण संबंधी कार्य बीते कई दिनो से लगभग ठप पड़े है जो ठीक नही है और एक गंभीर विषय है।
यह झील लगातार प्रदूषित हो रही है। झील के संरक्षण कार्य पुन: शुरु कर उनमे तेजी लाई जाए। मुख्य सचिव बीबी ब्यास राज्य उच्च न्यायालय द्वारा डल झील के संरक्षण के मुद्दे पर गठित निगरानी समिति के अध्यक्ष भी है। मुख्यसचिव ने राज्यपाल को बताया कि वह इस सप्ताह डल परियोजना की स्थिति की समीक्षा करेगे और संरक्षण कार्यो मे तेजी लाएंगी। राज्यपाल ने कहा कि वह अगले सप्ताह दोबारा झील के संरक्षण कार्याे की समीक्षा करेगे।