विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकियों ने पूर्व पंचायत प्रतिनिधि की पिटाई का वीडियो जारी किया

By Preeti jhaEdited By:
Published: Mon, 13 Nov 2017 01:09 PM (GMT+05:30)

वीडियो में आतंकी उक्त व्यक्ति को मुर्गा बनाते और लातें मारते हुए भी दिखाई देते हैं। लेकिन किसी आतंकी का चेहरा सामने नजर नहीं आता हैं।

आतंकियों ने पूर्व पंचायत प्रतिनिधि की पिटाई का वीडियो जारी किया
आतंकियों ने पूर्व पंचायत प्रतिनिधि की पिटाई का वीडियो जारी किया

श्रीनगर,[राज्य ब्यूरो] । दक्षिण कश्मीर में लोगों को डरा-धमका उन्हें सुरक्षाबलों ने से दूर रखने की अपनी साजिश के तहत सोमवार को आतंकियों ने एक पूर्व डिप्टी सरपंच को यातनाएं देते हुए वीडियो जारी किया है। आज सुबह से सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे इस  वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर छान- बीन शुरु कर दी है। 

हालांकि पीडि़त का नाम पता नहीं चल पाया है,लेकिन संबधित सूत्रों ने बताया कि  जिस व्यक्ति को आतंकी अधनंगा कर पीटते हुए धमका रहे हें, वह जिला शोपियां के अंतर्गत एक पंचायत का पूर्व डिप्टी सरपंच रह चुका है। आतंकी उसके धमकाते हुए कह रहे हैं कि वह तौबा करे। सियासी गतिविधियों से दूर रहो,अगर सियासत मेें आने का शौक है तो अभी पूरा करते हैं। माफी मांगो, लेकिन शोर मत करो। पुलिस वालों का भी यही हाल करेंगे। सियासत और पुलिस से दूर रहो। 

वीडियो में आतंकी उक्त व्यक्ति को मुर्गा बनाते और लातें मारते हुए भी दिखाई देते हैं। लेकिन किसी आतंकी का चेहरा सामने नजर नहीं आता,सिर्फ उनकी एसाल्ट राइफलें और  ग्रामीण पर बरसती उनकी लातें ही नजर आती हैं। 

यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि शोपियां में बीते तीन दिनों से सुरक्षाबलों द्वारा लगातार आतंकियों के खिलाफ कासो चलाया जा रहा है। लेकिन आतंकियों ने इस वीडियो को जारी कर सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों के मनोबल को तोडऩे के किए जा रहे दावों की हवा निकाल दी है। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।