Srinagar News: पेरिस ओलंपिक में कश्मीर का जवान साधेगा निशाना, 2022 में कई प्रतियोगिताओं में बजा चुके जीत का डंका
Paris Olympics इस बार ओलंपिक खेलों का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में होने जा रहा है जिसमें कश्मीर में तैनात सेना का जवान आमिर अहमद बट भी निशाना साधेगा। सेना में वो फौज में भर्ती हुए थे तो उनके निशानेबाजी के प्रदर्शन के चलते उन्हें स्नाइपर के लिए नियुक्त किया गया। उन्होंने सेना द्वारा आयोजित निशानेबाजी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। फ्रांस की राजधानी पेरिस में इस वर्ष होने जा रहे ओलंपिक खेलों में कश्मीर का एक बेटा भी अपनी राइफल लेकर सोने पर निशाना साधेगा। इसका नाम आमिर अहमद बट है। सेना में बतौर जेसीओ नियुक्त आमिर अहमद बट दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग के दम्हाल के रहने वाले हैं। आमिर अहमद ने वर्ष 2022 में निशानेबाजी में आगे बढ़ने का फैसला किया।
सेना में बेहतर निशानेबाजी के कारण मिली स्नाइपर की भर्ती
आमिर अहमद के अनुसार, जब वह फौज में भर्ती हुआ तो निशानेबाजी में उसके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उसे स्नाइपर की जिम्मेदारी सौंपी गई। उसके बाद उसने सेना द्वारा आयोजित निशानेबाजी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और 2022 में उसने राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी की प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया और दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते।
ये भी पढ़ें: Srinagar Lok Sabha Seat: श्रीनगर सीट पर अब 29 उम्मीदवार मैदान में, दस प्रत्याशियों का नामांकन खारिज; यहां देखें लिस्ट
इन जगहों पर जीत का डंका बजा चुके आमिर
बीते साल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजी की प्रतियोगिताओं में पदार्पण किया। दक्षिण कोरिया, क्रोएशिया और पेरू में हुई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए स्वर्ण, दो रजत और कांस्य पदक जीता। मौजूदा समय में दक्षिण कोरिया में हो रही निशानेबाजी की विश्व कप प्रतियोगिता में भाग लेने गए आमिर ने वहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया है।
ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बारामूला और लद्दाख सीट पर चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन तक करा सकते हैं नामांकन