विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूसरे दिन भी बंद रहा बारामूला

By Edited By:
Published: Fri, 12 Apr 2013 01:50 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2013 01:53 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, बारामूला : उत्तरी कश्मीर के बारामूला कस्बे से सैन्य शिविर हटाने की मांग को लेकर जम्मू-कश्मीर संगबाज एसोसिएशन द्वारा दी गई हड़ताल के आह्वान पर वीरवार दूसरे दिन भी हड़ताल रही। इस बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच हिंसक झड़पों का सिलसिला जारी रहा। इनमें एक पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल हो गए।

गौरतलब है एसोसिएशन ने प्रशासन को शिविर हटाने के लिए दस दिनों की मोहलत दी है। तब तक कस्बे में हड़ताल का भी आह्वान कर रखा है।

दूसरे दिन भी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। निजी व सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित रहा। कसबे में पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों का सिलसिला सुबह ही शुरू हो गया, जो दिनभर रुक-रुक कर जारी रहा। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आज भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस एक गली से पथराव करती भीड़ को खदेड़ती तो भीड़ दूसरी गली से निकल पुलिस पर पथराव कर देती। पुलिस कार्रवाई में एक पुलिस कर्मचारी समेत चार लोग घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक कस्बे में हिंसक झड़पों का सिलसिला जारी था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।