विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बारामूला में हिंसक झड़प, तीन जख्मी

By Edited By:
Published: Thu, 11 Apr 2013 10:42 AM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2013 11:51 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, बारामूला : सैन्य शिविर हटाने की मांग को लेकर जम्मू-कश्मीर संगबाज एसोसिएशन द्वारा दी गई हड़ताल के आह्वान के चलते बुधवार को यहां हड़ताल रही। इस बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच हिंसक झड़प में तीन लोग घायल हो गए। वहीं, कस्बे में स्थिति तनावपूर्ण पर नियंत्रण में है।

सुबह से ही पूरे कस्बे में व्यापारिक प्रतिष्ठान व शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। सरकारी कार्यालय तो खुले, लेकिन उनमें कर्मचारियों की हाजिरी नाममात्र थी। दोपहर तक स्थिति शांत थी। कस्बे में यातायात भी सामान्य ढंग से चल रहा था। अलबत्ता, दोपहर बाद कुछ शरारती तत्वों ने मैन चौक में जमा हुए और देश विरोधी नारेबाजी करने लगे। वहां तैनात पुलिस ने जब उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया तो वह हिंसा पर उतर आए और पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर आंसूगैस के गोले दागे तथा लाठीचार्ज किया। इसमें तीन प्रदर्शनकारी घायल हो गए। शाम सात बजे खबर लिखे जाने तक हिंसक झड़प जारी थी।

विदित हो कि कस्बे के ओल्ड टाउन में 46 राष्ट्रीय राइफल का शिविर है। इस वाहिनी पर ही 5 मार्च को हिंसक झड़प के दौरान एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतारने का मामला दर्ज किया गया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।