विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीजफायर उल्लंघन पर सख्ती से पेश आए केंद्र

By Edited By:
Published: Tue, 07 Oct 2014 10:04 PM (IST)

संवाद सहयोगी, चड़वाल : पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करने की घटनाओं की कांग्रेस ने कड़ी निंद

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, चड़वाल : पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करने की घटनाओं की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है।

विभिन्न गांवों का दौरा कर खौफजदा लोगों का हाल जानने के बाद पार्टी के जिला सचिव तारा चंद भगत, ब्लॉक सचिव अशोक कुमार, प्रिंसिपल संसार सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव रतन चंद करोत्रा, राज कुमार ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा की जा रही फायरिंग की घटनाएं घोर निंदनीय हैं। इससे राज्य में भारी जान व माल का नुकसान पहुंचा है। केंद्र सरकार को इन घटनाओं का कड़ा नोटिस लेते हुए पाकिस्तान को करारा जबाव देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा पर लोग मर रहे हैं, लेकिन संसदीय चुनाव से पहले बड़ी बड़ी बातें करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सता में आते ही अब बोलती बंद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिले के सीमावर्ती गांवों में भी लोग सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही कई बार पाकिस्तानी करतूतों के कारण नुकसान उठा चुके और कई बार बेघर हो चुके सीमांत लोगों को एक बार फिर पलायन का खतरा सताने लगा है। ऐसे में केंद्र सरकार को शीघ्र कार्रवाई कर हालात ठीक करने चाहिए। ताकि लोग बेखौफ अपने घरों में रह सकें। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती लोगों को सुरक्षित स्थानों पर प्लाट अलाट करने चाहिए। ताकि वो ऐसे समय में काम आ सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को शीघ्र कोई कार्रवाई कर हालात को दुरुस्त करना चाहिए। ताकि लोग बिना किसी डर के अपने घरों में रह सकें।