विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माता वैष्णो देवी धार्मिक स्थल पर हो सकता है आतंकी हमला

By Preeti jhaEdited By:
Published: Fri, 28 Jul 2017 09:58 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jul 2017 04:24 PM (IST)

श्रद्धालुओ को भी कहा गया है कि रोड ओपनिंग पार्टियो (आरओपी) की मौजूदगी मे सफर करे। अब श्रद्धालु आरओपी हटने के बाद सफर का जोखिम नही उठा रहे है।

माता वैष्णो देवी धार्मिक स्थल पर हो सकता है आतंकी हमला
माता वैष्णो देवी धार्मिक स्थल पर हो सकता है आतंकी हमला

जम्मू, [ राज्य ब्यूरो] । केद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष डीजी एसएन श्रीवास्तव ने वीरवार को कहा कि माता वैष्णो देवी धार्मिक स्थल पर आतंकी हमला हो सकता है। खुफिया एजेसियो की ऐसी सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए हमने वहां सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता कर दिए है। बल ऐसे हमले नाकाम बनाने मे निपुण है, लोग बेखौफ होकर यात्रा के लिए आएं। 

केद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 78वे स्थापना दिवस पर जम्मू के बन तालाब मे आयोजित कार्यक्रम मे जम्मू-कश्मीर के विशेष डीजी ने कहा कि पहले भी इस संबंध मे पुख्ता सूचना मिलने के बाद हमने धार्मिक स्थल पर विशेष तलाशी अभियान चलाया था।

टूटेगी आतंकवाद, अलगाववाद की कमर :

डीजी ने कहा कि कश्मीर मे विदेशी ताकतो से मिलने वाले धन के सहारे आतंकवाद, अलगाववाद को हवा देकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ी जा रही थी। इसके खिलाफ एक साल से संयुक्त मुहिम जारी थी और कश्मीर मे विदेशी फंडिंग के खिलाफ कार्रवाई इसी का नतीजा है। उन्होने उम्मीद जताई के इससे आने वाले समय मे आतंकवाद, अलगाववाद की कमर टूटेगी।

श्रद्धालुओ पर हमले के थे संकेत :

अमरनाथ श्रद्धालुओ पर आतंकी हमले पर डीजी ने कहा कि संकेत थे कि ऐसा कुछ हो सकता है, लेकिन माना जा रहा था कि उनका पहला निशाना सुरक्षा बल होगे। उन्होने कहा कि हमले के बाद नाको व पेट्रोलिंग की व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। श्रद्धालुओ को भी कहा गया है कि रोड ओपनिंग पार्टियो (आरओपी) की मौजूदगी मे सफर करे। अब श्रद्धालु आरओपी हटने के बाद सफर का जोखिम नही उठा रहे है।

आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त अभियान रंग ला रहा :

डीजी एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य मे आतंकवाद के खिलाफ सेना, सीमा सुरक्षा बल, केरिपुब व पुलिस का संयुक्त अभियान रंग ला रहा है। इसी का नतीजा है कि इस साल अब तक राज्य मे 105 आतंकी मारे गए है। दक्षिण कश्मीर मे आतंकवाद मे तेजी आई, लेकिन बेहतर समन्वय से उस पर कड़ा प्रहार हुआ। हालात बेहतर हो रहे है। केरिपुब कानून-व्यवस्था बनाने के साथ आतंकवाद से भी लड़ रही है।

सोशल साइटो से उग्रता को बढ़ावा दिया जा रहा :

विशेष डीजी ने कहा कि कश्मीर मे सोशल साइटो के माध्यम से उग्रता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके खिलाफ भी अभियान जारी है। हमे सोशल मीडिया पर अच्छी चीजो को भी बढ़ावा देना चाहिए।

 यह भी पढ़ें : पत्थरबाज से लश्कर आतंकी बना बासित गिरफ्तार