यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पत्थरबाज से लश्कर आतंकी बना बासित गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के सोपोर में पुलिस ने मंगलवार को पत्थरबाज से लश्कर आतंकी बने ए

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के सोपोर में पुलिस ने मंगलवार को पत्थरबाज से लश्कर आतंकी बने एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार कर लिया।
राज्य पुलिस ने 22 आरआर और 179 सीआरपीएफ के जवानों के साथ सोपोर में फ्रूट मंडी के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने एक स्थानीय युवक को पिस्तौल संग पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि वह सोपोर का नामी पत्थरबाज बासित उर्फ अयान भाई है। पुलिस को वह एक दर्जन के करीब पत्थरबाजी और अन्य राष्ट्रविरोधी मामलों में वांछित था। बासित ने बताया कि उसके साथ दानिश मट्टू नामक एक स्थानीय युवक ने करीब एक माह पहले ही लश्कर का दामन थामा है। वह अपने हैंडलर के निर्देश पर सोपोर में एक टार्गेट किलिंग को अंजाम देने वाला था, लेकिन पकड़ा गया। पुलिस अब दानिश को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
इससे पहले दोपहर बाद पुलिस व सेना ने एक विशेष सूचना पर दक्षिण कश्मीर में जिला पुलवामा के अंतर्गत रोहमू में आतंकियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस पर स्थानीय लोग उत्तेजक नारेबाजी करते हुए पथराव करने लगे। पुलिस ने भी बल प्रयोग किया। इसके बाद वहां हुई ¨हसा में चार युवक जख्मी हो गए, जबकि आतंकी पथराव की आड़ में सुरक्षित भाग निकले।
--------------------
