विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले अपने बच्चों को पत्थरबाज बनाएं अलगाववादी : जितेंद्र

By JagranEdited By:
Published: Sun, 02 Apr 2017 06:26 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, जम्मू : लोकसभा में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घाटी में पत्थरबाजी के पीछे पाक का हाथ होन

पहले अपने बच्चों को पत्थरबाज बनाएं अलगाववादी : जितेंद्र
पहले अपने बच्चों को पत्थरबाज बनाएं अलगाववादी : जितेंद्र

राज्य ब्यूरो, जम्मू : लोकसभा में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घाटी में पत्थरबाजी के पीछे पाक का हाथ होने के बयान के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी अलगाववादियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पहले अलगाववादी अपने बच्चों को पत्थरबाज बनाएं।

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले ऊधमपुर पहुंचे डॉ. जितेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अलगाववादियों के लिए बंद की काल देना एक फैशन बन गया है। नेकां का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कुछ मुख्यधारा के दल भी जब सत्ता में नहीं होते तो वे भी अलगाववादियों की भाषा ही बोलते हैं। ऐसे दलों के लिए अपने स्वाथरें की पूर्ति करना ही राजनीति बन गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कश्मीर में बिना चुनाव लड़े ही लोगों के प्रतिनिधि बन गए हैं। उन्होंने कहा कि विश्व भर में कोई भी विकास के विरोध को न्यायोचित नहीं ठहरा सकता है। अलगाववादियों को अगर लगता है कि वे सही काम कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने बच्चों को पत्थरबाज बनाएं। उन्होंने कहा कि अलगाववादी विकास के विरोधी हैं। अलगाववादियों का समर्थन करने वाले बयानों का कुछ नेताओं द्वारा समर्थन करने पर उन्होंने कहा कि जब यह सत्ता में होंगे तो देश के संविधान के नाम पर शपथ लेंगे और जब सत्ता से दूर होंगे विरोध में बोलेंगे।

------------------------