विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीवन भर साथ निभाने के लिए दाढ़ी वाले पुरुष होते हैं महिलाओं की पहली पसंद -रिसर्च

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2016 12:16 PM (IST)Updated: Fri, 16 Sep 2016 12:25 PM (IST)

अगर आप काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और फिर अपनी गर्लफ्रेंड का उम्र भर साथ निभाना चाहते हैं तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दाढ़ी यूं तो मर्दों के लिए फैशन सिंबल है लेकिन एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि दाढ़ी रखने वाले मर्दों के प्रति महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती हैं। अगर आप काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और फिर अपनी गर्लफ्रेंड का उम्र भर साथ निभाना चाहते हैं तो दाढ़ी बढ़ा लीजिए। ऐसा हम नहीं कह रहे, यह दावा है वैज्ञानिकों का।

वैज्ञानिकों की मानें तो महिलाएं जीवन भर साथ निभाने के लिए उन पुरुषों को चुनती हैं जिनकी दाढ़ी होती है। स्टडी के अनुसार पुरुषत्व और दाढ़ी के बीच में गहरा संबंध पाया गया है। स्टडी में कहा गया है कि रिलेशनशिप के लिहाज से देखा जाए तो काफी ज्यादा मैस्क्युलिन और काफी ज्यादा फेमेनाइन दिखने वाले परुष कम आकर्षक होते हैं।

क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के डिक्सन और उनके सहयोगियों नें स्टडी के लिए कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया। उन्होंने कंप्यूटर ग्राफिक्स के जरिए पुरुष के चेहरे पर क्लीन शेव, कम शेव, ज्यादा शेव और उनके जबड़े और गालों में बदलाव करके देखा। इस बदलाव का मकसद उस शख्स के बारे में यह जानना था कि वो कम मैस्क्युलिन लग रहा है या ज्यादा।

पढ़ें-हर लड़के को गर्लफ्रेंड बनाने से पहले लड़की में देखनी चाहिए ये पांच जरूरी बातें

ये कदम उठाने से पहले खुद को दें दूसरा चांस