विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बद्दी में कार व बाइक की टक्‍कर, तीन युवक घायल

By Munish DixitEdited By:
Published: Sun, 28 Aug 2016 11:55 AM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 12:04 PM (IST)

बद्दी में एक बाइक को एक आल्टो कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी और टक्‍कर के बाद कार चालक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बद्दी [जेएनएन] : जिला सोलन के बद्दी के साई रोड में दावत चौक के पास टेंपरेरी नंबर नई एफजैड बाइक को एक आल्टो कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी और टक्कर के बाद कार चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। हैरानी की बात है कि घटनास्थल से मात्र 100 मीटर दूरी पर मौजूद पुलिस टीम करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची और गाड़ी में जख्मी लोगों को उठा ले गए। आल्टो कार काफी तेज रफ्तार था जिसका नंबर एचपी12बी 4868 बताया जा रहा है।

पढ़ें : अवैध संबंध के शक में कर दी बहन की हत्या

बाइक को चलाने वाला अक्षय गंभीर रुप से घायल है, उसे पीजीआई रैफर किया गया है। वहीं उसके साथ दो अन्य युवक भी सवार थे जिनमें गौरव व हनी हैं। उन्हें भी चोटें आई है। हादसा रात करीब दस बजे हुआ। यह तीनों युवक साई सड़क मार्ग पर वर्धमान की तरफ जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार आल्टो ने इन्हें टक्कर मारी और फरार हो गए। गाड़ी का आगे का साइड मिरर भी वहीं टूटा पड़ा है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है।

पढ़ें : ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में लुढ़का ट्रक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।