विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मणिपुर हमले में हिमाचल के दो जवान शहीद

By Edited By:
Published: Thu, 04 Jun 2015 09:36 PM (IST)

जागरण टीम, नाहन/बिलासपुर : मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले में हिमाचल प्रदेश के दो जवान शहीद हुए हैं। ह

News Article Hero Image

जागरण टीम, नाहन/बिलासपुर : मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले में हिमाचल प्रदेश के दो जवान शहीद हुए हैं। हमले में सिरमौर जिला के हरिपुरधार निवासी सैनिक अशोक राणा (30) शहीद हुए।

वीरवार रात करीब आठ बजे अशोक की शहादत की सूचना मिली। इस पर ग्रामीण अशोक के परिवार को उनके पैतृक गाव डसाकना लेकर रवाना हो गए। अशोक छह डोगरा इनफेंटरी रेजीमेंट में तैनात थे। अशोक के शहीद होने की खबर पर उनके परिजनों व क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं, बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के हीरापुर गांव के जवान राजेश कुमार (35) पुत्र जोगेंद्र सिंह भी हमले में शहीद हुए। राजेश डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे। पंचायत के उपप्रधान दिनेश ने बताया कि राजेश के पिता सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं व उनके दोनों भाई भी सेना में हैं।