विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांवटा साहिब में नाबलिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Sat, 04 Feb 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2017 09:57 AM (IST)

स‍िरमौर के पांवटा साहिब में एक नाबलिग से घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पांवटा साहिब में नाबलिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पांवटा साहिब में नाबलिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नाहन [जेएनएन]: जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में एक नाबलिग से घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार रामपुरघाट निवासी मनोज कुमार की कुंजा मतरालियों की नाबालिग लड़की से तीन साल से जान-पहचान थी। लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वीरवार को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान मनोज उसके पास आकर उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा।

यह भी पढ़ें: मंडी में नाबालिग लड़की से पिता ने किया दुष्कर्म !

उसने जब इन्कार कर दिया तो दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान उसने जबरन दुष्कर्म किया व धमकी दी कि यदि यह बात किसी को बताई को उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। पुलिस ने उसे शुक्रवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया। मामले की छानबीन कर रहे आइओ जीत सिंह ने बताया कि शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पोस्को एस्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।