विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी से पहले वीरभद्र कर सकते हैं बड़ा धमाका

By Edited By:
Published: Mon, 24 Apr 2017 01:02 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 09:45 AM (IST)

भाजपा की परिवर्तन रैली से पहले वीरभद्र सिंह ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा हो सकती है।

मोदी से पहले वीरभद्र कर सकते हैं बड़ा धमाका
मोदी से पहले वीरभद्र कर सकते हैं बड़ा धमाका

राज्य ब्यूरो, शिमला। भाजपा की परिवर्तन रैली से एक दिन पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बड़ा धमाका कर भाजपा को जवाब दे सकते हैं। 27 अप्रैल को भाजपा की परिवर्तन रैली से एक दिन पहले वीरभद्र सिंह ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा हो सकती है।

प्रदेश में तीन लाख के करीब कर्मचारी हैं, जो सरकार बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भी चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने दिल्ली दौरे से सोमवार को शिमला वापस लौटना था, लेकिन कार्यक्रम मे अब बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री अब 26 अप्रैल को शिमला वापस लौटेंगे और मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेंगे। मंत्रिमडल की बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनाई जा रही नीति पर मुहर लग सकती है। इस नीति के बनने से करीब चालीस हजार कर्मचारियों को लाभ होना है।

आउटसोर्स कर्मचारियों के सम्मेलन में वीरभद्र सिंह ने नीति बनाने का एलान किया था और ऐसे कर्मचारी इंतजार में है। इसके साथ ही लोकायुक्त की ताजपोशी के लिए भी चर्चा होने की उम्मीद है। यह पद बीते तीन माह से खाली चल रहा है और केंद्र से आयुसीमा बढ़ाने को लेकर मंजूरी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल में सीएम समेत मंत्री, अफसर व विधायक नहीं कर सकेंगे लालबत्ती का इस्तेमाल

हिमाचल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें