विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिमला के नारकंडा में बर्फबारी, NH-5 पर ट्रैफिक रूकी

By Munish DixitEdited By:
Published: Mon, 02 Jan 2017 11:57 AM (IST)Updated: Mon, 02 Jan 2017 12:45 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। रविवार देर रात से प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी हो रही है।

News Article Hero Image

शिमला [एएनआई] : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। रविवार देर रात से प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। शिमला के नारकंडा में आज सुबह ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। यहां बर्फबारी से राष्ट्रीय राजमार्ग-5 में भी ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हुई है। बर्फबारी से NH-5 पर यातायात अवरुद्ध होने से वाहनों को वाया लुहरी-सुन्नी मार्ग से भेजा जा रहा है।

तस्वीरें : यहां बिखरती है आसमान से चांदी

इससे नारकंडा में जाम लग रहा है। उधर, लाहुल स्पीति में भी ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी शुरू हो गई है। जिला कांगड़ा की धौलाधार पर्वत श्रृंखला में भी बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ है।

इससे कई दिनों से सूनी पड़ी धौलाधार श्रृंखला अब बर्फ की सफेद चादर से आकर्षित लगने लगी है। उधर, NH-5 पर रिकांगपिओ के पूर्वनी झूला के पास मलबा आने से NH-5 बंद हो गया है। इससे अप्पर किन्नौर और काजा का संपर्क शिमला से कट गया है।

तस्वीरें : शिमला के नारकंडा व धौलाधार श्रृंखला में बर्फबारी