विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ह‍िमाचल में चि‍क‍ित्‍सकों की दो घंटे की पैन डाउन हड़ताल

By Edited By:
Published: Fri, 03 Feb 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 03 Feb 2017 10:43 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के आहवान पर आज फ‍िर पूरे प्रदेश में सरकारी अस्‍पतालों में चि‍क‍ित्‍सकों की दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल शुरू हो गई है।

ह‍िमाचल में चि‍क‍ित्‍सकों की दो घंटे की पैन डाउन हड़ताल
ह‍िमाचल में चि‍क‍ित्‍सकों की दो घंटे की पैन डाउन हड़ताल

शिमला [जेएनएन]: हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के आहवान पर आज फिर पूरे प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल शुरू हो गई है। 12 फरवरी तक रोज दो घंटे तक सुबह के समय चिकित्सक अपनी सेवाएं नहीं देंगे। आज से चिकित्सक अस्पतालों व अन्य संस्थानों में सुबह साढ़े 11 बजे तक अपनी सेवाएं नहीं देंगे। इससे सुबह के समय मरीजों को उपचार नहीं मिल पाएगा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में चिकित्सक हड़ताल पर मरीज हुए बेहाल

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन प्रदेश सरकार द्वारा मांगो पर कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण रोष व्यक्त करने के लिए कई दिन से आंदोलन छेड़ा है। दो फरवरी तक चिकित्सक काले बिल्ले लगाकर विरोध कर रहे थे। अब तीन से 12 फरवरी तक चिकित्सक 9:30 से 11:30 बजे तक दो घंटे की पैन डाउन हड़ताल करेगे। दो घंटे हड़ताल समाप्त होने के बाद ही मरीजों को देखना शुरू करेंगे। हालांकि हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन साफ किया है कि इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में दो हजार डॉक्टर आज सामूहिक अवकाश पर

वहीं, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भी इस हड़ताल का असर रहेगा। रेजिडेंट डॉक्टर भी दो घंटे हड़ताल पर रहेंगे। आरडीए के अध्यक्ष डॉ. अजय जरियाल ने बताया कि यदि 12 फरवरी तक प्रदेश सरकार द्वारा कोई निर्णय नही लिया तो 13 फरवरी से सभी डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।