विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आसमान से बरसी आफत

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 27 Jun 2017 02:12 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 09:11 AM (IST)

सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई मूसलधार बारिश के बाद नगरी में बहने वाले नाले में बड़ी मात्रा में पानी आया।

आसमान से बरसी आफत
आसमान से बरसी आफत

पालमपुर, जागरण संवाददाता। हलके के गांव नगरी (चचियां) में सोमवार को आफत की बूंदें बरसीं। मूसलाधार बारिश से लोक निर्माण विभाग पालमपुर की ओर से नगरी में वाहनों के लिए नाले के ऊपर बनाया गया अस्थायी पुल बह गया। साथ ही एक बीपीएल परिवार के घर में भी पानी घुस गया और इससे अंदर रखा सारा सामान और अनाज खराब हो गया। साथ ही एक बकरी भी पानी में डूबने से मर गई है।

सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई मूसलधार बारिश के बाद नगरी में बहने वाले नाले में बड़ी मात्रा में पानी आया। इस दौरान यहां बनाए गए अस्थायी पुल के पास मलबा और पेड़ फंस गया और इस कारण पानी पुल के ऊपर से गुजरने लगा। मलबा पाइपों में फंसने के कारण पानी साथ लगते घर में भी जा घुसा और इससे पीडि़त परिवार को 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही विभाग के एक्सईएन विकास सूद और एसडीओ विजय वर्मा ने मौके पर पहुंचकर मार्ग को बंद करवा दिया और पुल को ठीक करने का काम शुरू कर दिया।

सोमवार सायं तक विभाग ने हल्के वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया था, जबकि भारी वाहन वाया राख भेजे जा रहे हैं। विभाग के एक्सईएन विकास सूद ने बताया कि अस्थायी पुल को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया है। बीपीएल परिवार के घर की सुरक्षा के लिए पीडब्ल्यूडी अपने स्तर पर क्रेटवाल लगाएगा, ताकि दोबारा पानी घर में न घुसे। स्थानीय पटवारी और तहसीलदार ने मौके पर जाकर गरीब परिवार के हुए नुकसान का जायजा ले लिया है। वहीं एसडीएम बीसी मंढोत्रा ने बताया कि पटवारी की रिपोर्ट आते ही गरीब परिवार को सरकार की ओर से दी जाने वाली हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

 

राख-सुकैड़ी मार्ग पर गिरा ल्हासा, बढ़ी परेशानियां

बारिश के कारण राख से सुकैड़ी जाने वाले मार्ग पर पुल के पास ल्हासा गिर गया और इस कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इस संबंध में जानकारी मिलते ही लोनिवि ने जेसीबी भेजकर मलबा तो हटा दिया लेकिन बड़े वाहनों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। इस कारण बस का इंतजार करने वालों को खासी परेशानी हुई।

सुकैड़ी से बंदला सड़क बदहाल बारिश के कारण राख से सुकैड़ी और बंदला को जाने वाली सड़क उखड़ गई है। हालात ये हैं कि किसी-किसी जगह तो सड़क ने खड्ड का रूप धारण कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: आज व कल भारी बारिश की चेतावनी