विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज व कल भारी बारिश की चेतावनी

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 27 Jun 2017 09:16 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 09:14 AM (IST)

मौसम विभाग ने 27 व 28 जून को लाहुल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

आज व कल भारी बारिश की चेतावनी
आज व कल भारी बारिश की चेतावनी

शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल में मानसून आने से पहले हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। लगातार जारी बारिश से प्रदेश के नदी नाले उफान पर हैं। वहीं, कई संपर्क सड़कें भी बंद हो गई हैं। कई स्थानों पर डंगे ढह जाने के कारण भवनों को भी खतरा हो गया है। बारिश का क्रम आने वाले दिनों में बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 27 व 28 जून को लाहुल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मंडी जिला के खलियार में सोमवार तड़के भूस्खलन से मलबा सड़क पर आने के कारण मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे बंद रहा। इसके अलावा रामनगर में डंगा व रास्ता धंसने से छह घरों को खतरा हो गया है। कांगड़ा जिला में पालमपुर-नगरी सड़क पर बना अस्थायी पुल भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में बह गया। शिमला जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची सड़कें नालों में तबदील हो गई हैं।

इस कारण यातायात बाधित होने से लोगों को अपने उत्पाद मंडी तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। ऊपरी शिमला में कई सड़कों पर मलबा आने से कई जगह यातायात प्रभावित हुआ। निचले क्षेत्रों में भारी बारिश से खेतों में मलबा भरने से धान की फसल बर्बाद हो गई। इ ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर में हल्की बारिश होने से उमस बढ़ गई है। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान ऊना में 37.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान केलंग में 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा।