विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोटखाई दुष्कर्म मामला:सीबीआइ ने छात्रा के मामा से की पूछताछ

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 26 Jul 2017 09:57 AM (IST)

कोटखाई में सीबीआइ टीम ने सुबह दस बजे छात्रा के मामा राजेंद्र को फोन कर वन विभाग के विश्राम गृह में बुलाया।

कोटखाई दुष्कर्म मामला:सीबीआइ ने छात्रा के मामा से की पूछताछ
कोटखाई दुष्कर्म मामला:सीबीआइ ने छात्रा के मामा से की पूछताछ

 

शिमला, जागरण संवाददाता। कोटखाई में दसवीं की नाबालिग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सीबीआइ की टीम ने मंगलवार को दोबारा घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान छात्रा के मामा राजेंद्र से पूछताछ की गई। सीबीआइ ने आइजीएमसी शिमला में सूरज के शव का फिर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के लिए एम्स से विशेषज्ञों की टीम आई थी।

 

कोटखाई में सीबीआइ टीम ने सुबह दस बजे छात्रा के मामा राजेंद्र को फोन कर वन विभाग के विश्राम गृह में बुलाया। वहां सीबीआइ के 10 से अधिक अधिकारी थे। राजेंद्र ने सबसे पहले छात्रा का शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मामा ने सीबीआइ टीम को पूरी बात बताई। उस दौरान टीम का एक अधिकारी उनकी बातों को नोट

कर रहा था। करीब एक घंटे तक उनसे पूछताछ हुई। सीबीआइ ने उनसे पूछा कि उन्हें किसी व्यक्ति पर शक तो नहीं है, बेटी क्या कभी किसी से लिफ्ट लेती थी, इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को जानते तो नहीं हो? इसके बाद टीम राजेंद्र के साथ मौके पर पहुंची।

 

वहां राजेंद्र ने घटनास्थल को समझाया और उसका ग्राफ बनाया गया। डेढ़ बजे तक सीबीआइ टीम मौके पर रही और राजेंद्र को वहीं से घर भेज दिया। उन्होंने राजेंद्र को दोबारा जांच के लिए बुलाने के लिए कहा। इसके बाद सीबीआइ की टीम दोबारा विश्राम गृह में चली गई और देर शाम तक वहीं रही। शाम को डीएसपी ने टीम

की बैठक ली। उधर आइजीएमसी शिमला में सूरज के शव का फिर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के लिए एम्स से फॉरेंसिक मेडिसन विशेषज्ञों की टीम आई थी। टीम में एक एसोसिएट व एक असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल थे। भारी पुलिस बल के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। इस दौरान सीबीआइ के छह से ज्यादा अधिकारी मौजूद रहे। सीबीआइ की टीम ने अपने सामने पोस्टमार्टम करवाया।

 

दोपहर ढाई बजे तक पोस्टमार्टम चलता रहा। बताया जा रहा है कि एम्स टीम दो दिन के भीतर सीबीआइ को अपनी रिपोर्ट देगी। गौर रहे कि सूरज की कोटखाई थाने में 18 जुलाई की रात हत्या कर दी गई थी। सूरज का शव 19 जुलाई को आइजीएमसी में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। इसी बीच मामला सीबीआइ को स्थानांतरित हो गया। तबसे सूरज का शव आइजीएमसी में ही था। अब शव सूरज की पत्नी को सौंप दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने सूरज की पत्नी को नारी निकेतन मशोबरा में रखा है। वह नेपाल के रीति रिवाजों के मुताबिक सूरज का दाह संस्कार करवाना चाहती है। 

 

यह भी पढ़ें: सीबीआइ ने कोटखाई में किया घटनास्थल का निरीक्षण