विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोटखाई दुष्कर्म मामला: नहीं थमा जनाक्रोश, बंद रहा शिमला

By Babita KashyapEdited By:
Published: Fri, 21 Jul 2017 10:50 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 04:46 PM (IST)

इस आंदोलन में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए और चीख-चीख कर न्याय की मांग की। आलम यह है कि शिमला जिला में कारोबारियों ने भी करोड़ों का नुकसान झेला।

कोटखाई दुष्कर्म मामला: नहीं थमा जनाक्रोश, बंद रहा शिमला
कोटखाई दुष्कर्म मामला: नहीं थमा जनाक्रोश, बंद रहा शिमला

शिमला, राज्य ब्यूरो। कोटखाई में दसवीं की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में एक आरोपी की हत्या होने के बाद जनाक्रोश और बढ़ गया है। शिमला सहित पूरे प्रदेश में नारेबाजी, पथराव व धरने-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। वीरवार को शिमला जिला में बंद के बाद अब पूरे प्रदेश के सभी मुख्यालयों में भाजपा शुक्रवार को धरना  प्रदर्शन करेगी।

 

शिमला जिला में वीरवार को भी जनाक्रोश सरकार पर भारी पड़ा। सुबह से शाम तक कोटखाई व गुम्मा से लेकर शिमला शहर तक भाजपा, नागरिक सभा सहित कॉलेज के विद्यार्थी व आम लोग सड़कों पर उतरे व छात्रा के लिए इंसाफ की मांग की। इस आंदोलन में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए और चीख-चीख कर न्याय की मांग की। आलम यह है कि शिमला जिला में कारोबारियों ने भी करोड़ों का नुकसान झेला।

 

किसी कारोबारी ने अपनी दुकानें नहीं खोली। बाजार, माल रोड पर दुकानों में सन्नाटा रहा। कर्मचारी व बच्चे घरों से पैदल ही निकले मगर किसी के माथे पर असुविधा होने को लेकर शिकन नहीं थी। आम लोगों ने भी बंद

को समर्थन किया। शोघी, घणाहट्टी सहित शिमला शहर के खलीणी, बीसीएस, छोटा शिमला व उपनगर टुटू, संजौली व ढली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किए। वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे के बाद शिमला

शहर में किसी बस व छोटे वाहन नहीं चलने दिए गए। सुबह चक्का जाम से शुरू हुए धरने प्रदर्शन पर पुलिस मुख्यालय व शिमला रिज, माल रोड होते हुए अंत में राजभवन जाकर विराम लगा। भाजपा हो या नागरिक

सभा, विरोध करने के बाद अंत में सभी ने राज्यपाल को सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ ज्ञापन सौंप कर न्याय की मांग की।

 

रोष रैली के दौरान ढली की ओर से आए लोग सचिवालय का घेराव करने पहुंचे। उस दौरान पुलिस प्रशासन ने सचिवालय के सभी गेट बंद कर दिए। युवाओं ने सचिवालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने

सचिवालय पर पथराव भी किया।

 

यह भी पढ़ें:  कोटखाई मामला: भाजपा ने कहा प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाओ