विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल मे बारिश से ठंड, उमस बढ़ी

By Edited By:
Published: Wed, 28 Jun 2017 01:10 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 09:11 AM (IST)

पानी के तेज बहाव के कारण मुबारिकपुर वाया सुकाली-भद्रकाली दौलतपुर मार्ग बद हो गया है।

हिमाचल मे बारिश से ठंड, उमस बढ़ी
हिमाचल मे बारिश से ठंड, उमस बढ़ी

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। राजधानी शिमला धुंध की आगोश में है। बारिश होने से प्रदेश में ठंड हो गई है मगर उमस भी बढ़ी है।

प्रदेश के निचले इलाकों कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी व ऊना में बारिश का दौर जारी है। बारिश की फुहारों के बीच निचले इलाकों में लोग धान की रोपाई में जुट गए है। बारिश के कारण लोगों को दिक्कतें भी झेलनी पड़ रही है। ऊना जिला के रामनगर गाव मे भारी बारिश के कारण लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुस गया। पानी के तेज बहाव के कारण मुबारिकपुर वाया सुकाली-भद्रकाली दौलतपुर मार्ग बद हो गया है। विश्वविख्यात शक्तिपीठ नयनादेवी में सुबह से बारिश हो रही है। यहा पर पहाडिय़ों पर धुंध होने के कारण दृश्यता कम होने से दिन में अंधेरा छा गया है। सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को दिन में लाइट जलानी पड़ रही है। गर्मी की छुट्टियों के कारण यहा पर श्रद्धालुओं की भरमार है। 

हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व बिहार से काफी सख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुच रहे हैं। वही, प्री मानसून के कारण स्कूली विद्यार्थियों व कामकाजी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के स्थानीय केंद्र निदेशक मनमोहन सिह के मुताबिक एक-दो दिन के भीतर मानसून प्रदेश में प्रवेश करेगा।

यह भी पढ़ें: मनाली लेह मार्ग के पटसेउ में बादल फटा, 200 मीटर सड़क बही