यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
16 घंटे बाद बहाल हुआ मनाली लेह मार्ग, लोगों ने ली राहत की सांस
बीआरओ मार्ग बहाली में जुट गया है लेकिन 200 मीटर सड़क के बह जाने से उनकी भी दिकत्ते बढ़ी है। ...और पढ़ें

मनाली, जेएनएन। बारिश के कारण लगभग 200 मीटर सड़क भूस्खलन की चपेट में आ गई थी। बीआरओ के जवान सुबह ही मार्ग की बहाली में जुट गए थे। जवानों की मेहनत रंग लाई और मार्ग बहाल हो गया।
मनाली से 170 किमी दूर लेह मार्ग पर रात को बादल फटने से 200 मीटर सड़क बह गई थी। बादल फटने से मनाली लेह मार्ग अबरुद्ध हो गया था जिससे हजारों सैलानी फंस गए थे। लेह में सिंधु मेले के चलते इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ी है। शिमला में भी सुबह से लगातार तेज बारिश हो रही है।
बादल फटने की घटना रात 2 बजे के आसपास हुई थी। बीआरओ कमांडर कर्नल ए के अवस्थी ने बताया कि बादल फटने से बीआरओ को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि लगभग 200 मीटर सड़क बह गई है। उनके अनुसार अस्थाई सड़क तैयार की जा रही है ताकि फंसे सैलानियों को निकाला जा सके।
यह भी पढ़ें: आसमान से बरसी आफत
