विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैदी समेत 9 पुलिस कर्मियों की न्यायिक हिरासत 19 तक बढ़ी

By Babita KashyapEdited By:
Published: Thu, 07 Dec 2017 02:36 PM (IST)

आई जी जैदी सहित आठ पुलिस कर्मी 29 अगस्त से हिरासत में चल रहे है। जबकि एसपी शिमला रहे डी डब्ल्यू नेगी को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया था।

जैदी समेत 9 पुलिस कर्मियों की न्यायिक हिरासत 19 तक बढ़ी
जैदी समेत 9 पुलिस कर्मियों की न्यायिक हिरासत 19 तक बढ़ी

शिमला, जेएनएन। कोटखाई गुडिय़ा रेप मर्डर मिस्ट्री से जुड़े सूरज लॉकअप हत्याकांड मामले में आईजी जैदी, एसपी शिमला रहे डी डब्ल्यू नेगी डीएसपी मनोज जोशी सहित 9 पुलिस कर्मियों को जिला अदालत ने 19 दिसंबर तक की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है।  

 

आई जी जैदी सहित आठ पुलिस कर्मी 29 अगस्त से हिरासत में चल रहे है। जबकि एसपी शिमला रहे डी डब्ल्यू नेगी को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया था। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी के खिलाफ भी सीबीआई चालान पेश करने की तैयारी कर रही है। इसी माह उनके खिलाफ सीबीआई चालान पेश कर सकती है।

 

सीबीआई ने कोर्ट में बताया कि उन्होंने सरकार से सभी पुलिस वालों के खिलाफ अभियोजन चलाने की मांग की थी जिसकी अनुमति उन्हें अभी नही मिली है इसलिए समय दिया जाए। आईजी जैदी ने कोर्ट से मांग उठाई की उनको बैंक में अपना आधार कार्ड लिंक करना है इसलिए उन्हें इसकी इजाजत दी जाए। जैदी की इस मांग को कोर्ट ने अनसुना कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: कोटखाई मामला, चार जुलाई को ही हुई थी गुड़िया की हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।