विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहतांग दर्रे व केलंग सहित ऊंचे क्षेत्रों में ताजा हिमपात

By Babita KashyapEdited By:
Published: Thu, 07 Dec 2017 09:47 AM (IST)

कुल्लू जिला के रोहतांग व लाहुल-स्पीति के केलंग में बुधवार को ताजा हिमपात हुआ। रोहतांग में 5 इंच से अधिक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

रोहतांग दर्रे व केलंग सहित ऊंचे क्षेत्रों में ताजा हिमपात
रोहतांग दर्रे व केलंग सहित ऊंचे क्षेत्रों में ताजा हिमपात

शिमला, राज्य ब्यूरो। रोहतांग, केलंग और कल्पा समेत प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बुधवार को ताजा हिमपात हुआ। इससे प्रदेश के निचले क्षेत्रों में चल रही बर्फीली हवाओं से ठंड और बढ़ गई है। बुधवार को प्रदेशभर में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने वीरवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।कुल्लू जिला के रोहतांग व लाहुल-स्पीति के केलंग में बुधवार को ताजा हिमपात हुआ। इससे लाहुल घाटी का संपर्क देश के अन्य हिस्सों से कट गया है। रोहतांग में 5 इंच से अधिक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

 

इसके अलावा मढ़ी में तीन इंच और कोकसर में चार इंच बर्फ गिरी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम केलंग व कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक ने मंगल चंद मनेपा ने बताया कि फिलहाल केलंग-मनाली मार्ग पर बस सेवा बंद कर दी है। वहीं, किन्नौर जिला के कल्पा में भी ताजा बर्फबारी हुई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से समूचे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने वीरवार को भी प्रदेश के कई ऊंचे वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।


यह भी पढ़ें:  रोहतांग में गिरे बर्फ के फाहे, नही हुई बारिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।