यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
धीमा पड़ा मानसून, हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून धीमा पडऩा शुरू हो गया है, लेकिन पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से 24 घंटों ...और पढ़ें

शिमला, जागरण संवाददाता। प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश का दौर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जबकि अधिकांश स्थानों पर दिनभर धूप खिली रही।
हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून धीमा पडऩा शुरू हो गया है, लेकिन पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड की गई। इसमें सरकाघाट में सबसे अधिक बारिश 22 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। मंडी 14, कसौली 13, भज्जी 10 व डलहौजी तथा धर्मशाला में आठ मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
सोमवार को राजधानी शिमला में धूप खिली। इससे मौसम सुहावना हो गया। राजधानी में लंबे समय बाद लोगों को बारिश से राहत मिली है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मैदानी व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 14 सितंबर तक मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा, जबकि मध्यम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला 15 सितंबर तक रहेगा।
विभाग ने प्रदेशभर में 15 सितंबर के बाद मौसम साफ होने की संभावना जताई है। सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान हमीरपुर में 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान केलंग का 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में 70 पुल खतरनाक व सिंगल-वे
