यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
निगम चुनाव में 57.8 फीसद मतदान, परिणाम आज
मतदान प्रतिशत 57.8 रहा। विधानसभा चुनाव से पहले हुए चुनाव को सत्ता के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।

शिमला, राज्य ब्यूरो। देश के सबसे पुराने नगर निगम शिमला के 34 वार्डों के लिए 126 उम्मीदवारों का भविष्य शुक्रवार को ईवीएम में बंद हो गया। मतदान प्रतिशत 57.8 रहा। विधानसभा चुनाव से पहले हुए चुनाव को सत्ता के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक दल कितने पानी में हैं, यह पता शनिवार को चलेगा।
भाजपा को कुछ वक्त पहले रिज पर प्रधानमंत्री की रैली में उमड़ी भीड़ का भरोसा है जबकि कांग्रेस का कब्जा नगर निगम पर 26 साल रहा है। शनिवार सुबह नौ बजे मतगणना शुरू होगी। शुक्रवार दोपहर तक मतदान धीमा था। बारिश शुरू होने से लोग अधिक संख्या में घरों से बाहर नहीं निकल सके। नतीजा यह रहा कि करीब बत्तीस हजार मतदाताओं ने मतदान नहीं किया।
यह भी पढ़ें:अब गाय का भी बनेगा आधार कार्ड
