यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिमला में पागल कुत्ते ने मचाया आतंक, 15 को काटा
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज एक पागल कुत्ते ने पूरी राजधानी को हिला कर रख दिया। कुत्ते ने ...और पढ़ें

जेएनएन, शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज एक पागल कुत्ते ने पूरी राजधानी को हिला कर रख दिया। कुछ ही समय में इस कुत्ते ने ऐसा आतंक मचाया कि हर तरफ दशहत पैदा हो गई। कुत्ते ने 10 बच्चों सहित कुल 15 लोगों को बुरी तरह से काटकर घायल कर दिया।
पढ़ें: लावारिस कुतों ने नोच डाला किशोर, पीजीआइ रेफर
इनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। कुत्ते ने सबसे पहले शिमला के गंज बाजार में कुछ बच्चों पर हमला बोला। इसके बाद कृष्णा नगर तक कुल 15 लोगों को अपना शिकार बनाया। इससे शहर में अब भी दहशत का माहौल है।
