विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार के खिलाफ कॉलेजों में हस्ताक्षर अभियान कल से

By Edited By:
Published: Tue, 06 Dec 2016 12:59 AM (IST)

जागरण संवाददाता, शिमला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 30 मार्च, 2017 को शिमला के आइस स्केटिंग रिंक म

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, शिमला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 30 मार्च, 2017 को शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में 25 हजार छात्रों की रैली करेगी। आयोजन प्रदेश सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ किया जाएगा। यह जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतमंत्री आशीष सिक्टा ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में दी।

उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार का कार्यकाल शिक्षा क्षेत्र के लिए चिंताजनक रहा है। रूसा के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार विफल रही है। प्रदेश सरकार के खिलाफ सात से 15 दिसंबर तक कॉलेजों में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा और 20 दिसंबर को सभी कॉलेजों में प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि विवि में वाईफाई की सुविधा केवल शोधार्थियों को ही दी जा रही है। फीस वृद्धि पर हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा रही है। विवि में शिक्षकों की कमी से पीएचडी एमफिल की सीटे खाली रह रही हैं। इस मौके पर एबीवीपी की विवि इकाई के अध्यक्ष अमित ठाकुर, संगठन मंत्री अतुल शर्मा व मेघा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रांत मंत्री ने कहा कि एबीवीपी किसी भी राजनीतिक संगठन के इशारे पर काम नहीं करती है। गलत नीतियों के विरोध में एबीवीपी हमेशा आगे रही है। पूर्व भाजपा सरकार के समय खोले जा रहे निजी विवि के खिलाफ सिर्फ एबीवीपी ने ही आंदोलन लड़ा था। एबीवीपी के आंदोलन की तारीफ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी की थी और इसके इसके बाद निजी विवि खोलने पर रोक लगी थी।

.................

ये हैं मुख्य मांगें

- छात्र संघ चुनाव बहाल करवाना।

- फीस वृद्धि पर गठित हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक हो।

- स्कूलों में आधारभूत ढांचा विकसित करना एवं स्टाफ की नियुक्ति करना।

- साइंस विषय में नेट सेट परीक्षा का सेंटर स्थापित करवाना।

- विवि में शिक्षकों व गैरशिक्षकों के खाली पदों को शीघ्र भरा जाए।

-शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाई जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।