विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने मंडेला के निधन पर दुख जताया

By Edited By:
Published: Fri, 06 Dec 2013 07:51 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2013 07:53 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, शिमला : राज्यपाल उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से सम्मानित डॉ. नेल्सन आर मंडेला के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उर्मिला सिंह ने कहा कि डॉ. मंडेला के निधन से दक्षिण अफ्रीका, भारत और विश्व के लिए अपूर्णनीय क्षति है। वहीं वीरभद्र सिंह ने कहा कि डॉ. मंडेला विश्व की महान विभूति थे, जो सर्वश्रेष्ठ मानवीय मूल्यों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते थे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शाति के लिए प्रार्थना की है।

उधर, आइपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ठाकुर कौल सिंह, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली, बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शाडिल, ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती, राजेश धर्माणी, विनय कुमार, जगजीवन पाल, नंद लाल, रोहित ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल और मनसा राम ने मंडेला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर