विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार बाइक टक्‍कर में युवक की मौत

By Munish DixitEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2016 02:52 PM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 03:20 PM (IST)

जिला मंडी व कांगड़ा की सीमा बीड़ रोड के समीप आज एक कार व बाइक की टक्‍कर में एक युवक की माैत हो गई।

News Article Hero Image

मंडी [जेएनएन] : जिला मंडी व कांगड़ा की सीमा बीड़ रोड के समीप आज एक कार व बाइक की टक्कर में एक युवक की माैत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार कपिल कुमार निवासी लडभड़ोल की मौके पर ही मौत हो गई। कपिल का हाल ही में भारतीय सेना में चयन हुआ था तथा वह अपने कागज आदि तैयार करवाने के लिए जोगेंद्रनगर जा रहा था कि ऐहजू के पास यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें: हिमाचल में ठंड बढ़ी, बारिश की कोई उम्मीद नहीं