विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांसद रामस्वरूप के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, आज अस्‍पताल से होगी छुट्टी

By Munish DixitEdited By:
Published: Tue, 14 Mar 2017 12:55 PM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2017 12:08 PM (IST)

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद रामस्वरूप शर्मा को हार्ट अटैक हुआ है। उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया ...और पढ़ें

सांसद रामस्वरूप के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, आज अस्‍पताल से होगी छुट्टी
सांसद रामस्वरूप के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, आज अस्‍पताल से होगी छुट्टी

जेएनएन, मंडी: मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद रामस्वरूप शर्मा को हार्ट अटैक हुआ है। उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनके स्वास्थ्य में अब सुधार हुआ है। रामस्वरूप शर्मा सोमवार दाेपहर बाद दिल्ली एयरपोर्ट गए हुए थे। जहां उनकी तबीयत ब‍िगड़ गई थी। उनका राम मनोहर लोह‍िया अस्‍पताल में उपचार हुआ। जहां से उन्‍हें आज छुट्टी म‍िल जाएगी। उन्‍हें एक स्‍टेंट डाला गया है।

यह भी पढ़ें: ह‍िमाचल व‍िस: बजट सत्र में गूंजा 61 फोरलेन का मामला

जानकारी अनुसार उनके संसदीय क्षेत्र मंडी के नाचन के एक व्यक्ति की सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हुई थी। उसके शव को भारत लाने में रामस्वरूप शर्मा ने ही औपचारिकताएं पूरी करवाई थी। सोमवार को उसका शव दिल्ली एयरपोर्ट आ रहा था, तो सांसद रामस्वरूप भी उसके परिजनों से मिलने एयरपोर्ट पहुंच गए। इस दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ है। वहीं अस्‍पताल के च‍िक‍ित्‍सकों ने बताया है क‍ि अब वह खतरे से बाहर हैं। एंज‍ियोप्‍लास्‍टी के बाद अब रामस्‍वरूप शर्मा बेहतर महसूस कर रहे हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नडडा व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद शांता कुमार ने भी अस्‍पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा।

ह‍िमाचल प्रदेश की अन्‍य खबरों के ल‍िए यहां क्‍लिक करें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।