यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ढाई किलो चरस व 191 ग्राम अफीम समेत सास-दामाद समेत चार पकड़े
मंडी जिला के सुंदरनगर में पुलिस ने दो मामलों में दो किलो 50 ग्राम चरस व 191 ग्राम अफीम बरामद ...और पढ़ें

सुंदरनगर (मंडी) : मंडी जिला के सुंदरनगर में पुलिस ने दो मामलों में दो किलो 50 ग्राम चरस व 191 ग्राम अफीम बरामद की है। चरस रखने पर सास व दामाद और अफीम मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है। आज सुंदरनगर पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित पुंघ के पास नाकाबंदी की थी। सुबह करीब छह बजे कुल्लू के भूमितर गांव की महिला व उसके दामाद विनोद निवासी पद्धर से दो किलो 50 ग्राम चरस बरामद की गई। बीएसएल थाना के तहत धनोटू चौक में विनोद व ललित निवासी पद्धर से 191 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी फरार हो गया है। ये तीनों कार में थे कि नाके के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर ने की है।
