यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छह दिन बाद बहाल हुआ रोहतांग दर्रा
संवाद सहयोगी, मनाली : सीमा सड़क संगठन के जवानों ने छह दिन के बाद रोहतांग दर्रा बहाल हो गया है। रविवा

संवाद सहयोगी, मनाली : सीमा सड़क संगठन के जवानों ने छह दिन के बाद रोहतांग दर्रा बहाल हो गया है। रविवार रात को बीआरओ ने राहनीनाले में भूस्खलन के बाद सड़क पर आए मलबे को हटा दिया। थोड़ा बहुत मलबा सोमवार को हटाकर जवानों ने दर्रे के दोनों छोर को जोड़ दिया। दर्रा बहाल होते ही सोमवार को दर्जनों वाहन मनाली से लाहुल गए जबकि लाहुल की ओर से भी भारी संख्या में वाहनों ने मनाली का रुख किया। कोकसर बचाव दल के प्रभारी लुदर ने बताया कि रोहतांग दर्रे के बहाल होने से दर्जनों वाहनों ने दर्रे को आर-पार किया।
सीमा सड़क संगठन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मयंक मेहता ने बताया कि दर्रे में बर्फीली हवा अभी भी चल रही है। रोहतांग में वाहनों की आवाजाही तो शुरु हो गई है लेकिन बर्फीली हवा कभी भी राह में रोड़ा सकती है। दर्रे में वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने को हर संभव प्रयास किए जाएंगे।