विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शर्मिला व्यक्तित्व बना काम को अंजाम देता रहा आबिद

By Edited By:
Published: Tue, 20 Dec 2016 01:01 AM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, कुल्लू : बिलीवर्ज चर्च के पादरी कमलेश से सोमवार को पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक पूछता

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, कुल्लू : बिलीवर्ज चर्च के पादरी कमलेश से सोमवार को पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। बंजार थाना पुलिस से दो जवान पादरी को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने अपने कार्यालय में पादरी से पूछताछ की। आतंकी आबिद खान के संदर्भ में पूछे जाने पर पादरी ने कहा कि आबिद के व्यवहार से बिलकुल नहीं लगता था कि वह संदिग्ध है और देशद्रोही गतिविधियों में उसकी संलिप्तता होगी। पादरी ने कहा कि उसके व्यवहार से ऐसा लगता था कि वह जैसे अपने काम से काम रखने वाला शर्मिला युवक हो। जो काम उसे दिया उसे खत्म करके ही दम लेने वाला शख्स था। ऐसा भी प्रतीत होता था कि वह ज्यादातर पढ़ाई में व्यस्त रहता हो। मोबाइल फोन और लैपटॉप से उसका लगाव देखकर भी उस पर कभी शक नहीं हुआ। यदि किसी काम के लिए उसे बाजार भेजा जाए तो वह आदतन बाजार में काम करने के बाद एक बार फिर से फोन करके पूछ लेता था कि मैंने यह काम कर लिया है और इस तरह की खरीदारी कर ली है। यदि कुछ और हो तो बताएं। इससे उस पर कभी शक नहीं हुआ। जब एनआइए टीम ने उसे हिरासत में लिया तो उसकी वास्तविकता सामने आई। जब उसके निजी जीवन के बारे में कुछ पूछा जाए तो वह अपने माता व पिता के बारे में बताता था और फिर बात को बदल देता था।

पादरी ने कहा कि ऐसे देशद्रोही गतिविधियों में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। बेंगलुरु से जब चर्च के पादरी ने आबिद को यहां भेजा था तो कहा था कि इसे ¨हदी भाषा के ज्ञान के साथ अध्यात्म से जुड़ी शिक्षा भी देनी है। डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद पादरी को वापस भेज दिया गया। कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने पादरी से पूछताछ की पुष्टि की है।

बेंगलुरु में भी होगी कार्रवाई

बेंगलुरु से जिस पादरी ने आबिद खान उर्फ पॉल को कुल्लू भेजा था उस पादरी से भी बेंगलुरु में पूछताछ शुरू हो गई है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आबिद इस पादरी के संपर्क में कैसे आया और संपर्क में लाने के लिए किस व्यक्ति ने मुख्य भूमिका निभाई। एनआइए और पुलिस को उम्मीद है कि मामले में एक चेन के तहत काफी कुछ जानकारी हासिल हो सकती है। कई और गिरफ्तारियों की संभावना से भी पुलिस इन्कार नहीं कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।