विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री से सड़क सुविधा की मांग

By Edited By:
Published: Sun, 01 Feb 2015 06:56 PM (IST)

संवाद सूत्र, पतलीकूहल : विधानसभा क्षेत्र मनाली के तहत सड़क परिवहन एवं जनहित विकास समिति का प्रतिनिधिम

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, पतलीकूहल : विधानसभा क्षेत्र मनाली के तहत सड़क परिवहन एवं जनहित विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश ठाकुर व स्थानीय अध्यक्ष देवेंद्र नेगी की अगुवाई में शिमला में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मनाली विस क्षेत्र के सोलंग, तराशी, कायन व डमचीण गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की माग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठाकुर सत्य प्रकाश ने मुख्यमंत्री का जिला में कई योजनाओं के लिए धन उपलब्ध करवाने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि सोलंग गाव के लिए पुल व पौने दो किलोमीटर सड़क के निर्माण का खाका तैयार किया गया है। इसके लिए पौने तीन करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इसके लिए नाबार्ड से धन उपलब्ध करवाया जाए, ताकि कई वर्षो से सड़क सुविधा से वंचित गावों को लाइफलाइन पर लाया जाए। इन सभी कार्यो के लिए जनहित विकास समिति ने फाइल मुख्यमंत्री को प्रेषित की और उन्होंने संबधित विभाग को इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए है। प्रतिनिधिमंडल में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हंसराज शर्मा, महासचिव रमेश डोगरा, सचिव सुरेद्र कुमार, देवी सिंह ठाकुर, मनोज ठाकुर ताराचंद बौध सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।