विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांगड़ा के नूरपुर में बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 घायल

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 03 Dec 2017 11:50 AM (IST)Updated: Sun, 03 Dec 2017 11:53 AM (IST)

हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 यात्री घायल हो गए।

कांगड़ा के नूरपुर में बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 घायल
कांगड़ा के नूरपुर में बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 घायल

नूरपुर, जेएनएन। पठानकोट-मंडी एनएच में जिला कांगड़ा के नूरपुर में आज सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। 

जानकारी के मुताबिक, घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। यह बस धर्मशाला से पठानकोट जा रही थी।

एसएचओ संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार या ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित होकर बस पलटी है। 

हिमाचल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।